DEV Community

Umang Singhar
Umang Singhar

Posted on

मैं जहाँ भी रहा, गंधवानी मुझ में रही: उमंग सिंघार

**[जनता से संवाद की HIGH TECH पहल : मोबाइल एलईडी वैन:]

गंधवानी मेरे जीवन का वो हिस्सा है जो मेरे हृदय में विराजमान है। मेरे राजनीतिक जीवन में जनता का प्रेम, अपनापन और भरोसा मेरा मार्ग निर्देशक बना । गंधवानी की जनता ही मेरी प्रेरणा है। इस सफर में मेरे पार्टी की तरफ़ भी कई सारे दायित्व है आलाकमान के भरोसे ने मेरे मन को जोश से भर दिया और जीत के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए कर्नाटक चुनाव की रणभूमि में मैंने अपना सर्वशः प्रदर्शन किया। जनता का भरोसा कार्यकर्ताओं की मेहनत के परिणाम स्वरूप देश ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का परचम देखा।

Image description
कर्नाटक में जीत का रास्ता इतना आसान ना था इसमें गंधवानी से महीनों की दूरी रही कार्य की गम्भीरता और व्यस्तता के बीच कर्नाटक में जीत का रास्ता इतना आसान ना था इसमें गंधवानी से महीनों की दूरी रही कार्य की गम्भीरता और व्यस्तता के बीच मन में विधानसभा गंधवानी के परिवार जनों की चिंता सता रही थी, उन से मिल कर संवाद करना संभव न था। मन में एक विचार आया और उस विचार ने स्वरूप लिया मोबाइल एलईडी वेन से जनता से संवाद का। क्षेत्र से एक हजार किलोमीटर दूर बैठ कर गंधवानी के लोगो की समस्या सुनी और उनका निराकरण भी किया।

लड़खड़ाती आवाज़ में अम्मा ने मेरा हाल पूछा और मैंने उनका ओर यह बातचीत का सिलसिला यहाँ से शुरू होकर लम्बा चला। आधुनिक वेन ग्रामीणों में बीच कौतूहल का विषय बनी। बच्चे, बड़े सब के चेहरे आश्चर्य से चमक उठे। ये अनूठी पहल जनता के प्रति अटूट प्रेम और मेरे कार्यकर्ताओं के सहयोग से सम्भव हो पाई । मैं सदैव गंधवानी का आभारी रहूँगा जिसने मुझे इतना प्रेम दिया और अपने प्रेम से मेरे मन को भर दिया है।

Image description
गंधवानी मेरे जीवन का वो हिस्सा है जो मेरे हृदय में विराजमान है। मेरे लिए गंधवानी जितना प्रिय और कोई अन्य क्षेत्र नहीं। विधानसभा गंधवानी में सभी जाति धर्म के लोग मिलजुल कर रहते है, इस आपसी सौहार्द्र का श्रेय वहाँ की जनता को जाता है। गंधवानी प्रकृति से हरी-भरी, सुंदर, शांत और सौहार्दपूर्ण जगह है।

मध्यप्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित धार ज़िला इंदौर संभाग का एक भाग है। धार का कुल भौगोलिक क्षेत्र 8153 वर्ग किमी है और इस प्रकार यह मध्यप्रदेश के सबसे बड़े जिलों में से एक है। धार जिले में 9 राजस्व तहसील शामिल हैं जिसमें धार, कुक्षी, बदनावर, सरदारपुर, गंधवानी, मनावर, धरमपुरी, पीथमपुर और डही है । इसके 13 विकासखंड हैं- धार, नालछा, तिरला, सरदारपुर, बदनावर, कुक्षी, डही, बाग, निसरपुर, धरमपुरी, मनावर, गंधवानी और उमरबन। जिले में 1625 राजस्व ग्राम हैं, जिनमें 1326 पटवारी हल्का हैं। जिले में ग्राम पंचायतों की कुल संख्या 764 है।

Image description
इन्ही में से एक है मेरी “गंधवानी” मेरी कर्म भूमि। गंधवानी का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 630.73 हेक्टेयर है। गंधवानी की कुल जनसंख्या 7,885 है, जिसमें पुरुष जनसंख्या 4,016 है जबकि महिला जनसंख्या 3,869 है। गंधवानी गांव की साक्षरता दर 64.63% है, जिसमें से 71.29% पुरुष और 57.72% महिलाएं साक्षर हैं। गंधवानी गांव में लगभग 1,522 घर हैं।

गंधवानी मेरे लिए एक विधानसभा या क्षेत्र मात्र नहीं है गंधवानी मेरी आत्मा है जिसके बिना मेरा रहना मुश्किल है। इस क्षेत्र के लोग ही मेरी ताकत है, उनके भरोसे ने ही मेरी आवाज़ को बुलंद किया है। मैंने हमेशा कोशिश की है की गंधवानी एक विकसित क्षेत्र बन कर उभरे और इस सपने को साकार करने के लिएअभी गंधवानी में बहुत काम बाक़ी है और मैं विकास की दिशा में कार्य करने के लिए हमेसा से ही प्रयासरत हूँ।

Top comments (0)